फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पदों पर 13 ने किए नामांकन

Tue, 06 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। श्री गांधी स्मारक त्रिवेणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरदह में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन कार्य संपन्न हुआ। इसमें चार पदों पर 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव अधिकारी डा. बिजेंद्र राय ने बताया कि महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए हितेंद्र यादव, शिवप्रकाश यादव, राजू सरोज, राजेश कुमार यादव, सुनील पांडेय, मनीष कुमार, अनिल कुमार और राजेश कुमार ने नामांकन फार्म भरे। उपाध्यक्ष के लिए शिवदत्त सरोज और उमाशंकर यादव ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए आजाद सरोज और अरविंद यादव ने फार्म भरे। जबकि पुस्तकालय मंत्री पद के लिए अकेले मनीष मौर्य ने नामांकन किया। बताया कि नामांकन कड़ी सुरक्षा के बीच अपराह्न 11 बजे से एक बजे तक चला। बुधवार को नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच के बाद दोपहर 1.30 बजे प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। 12 जनवरी सुबह नौ बजे से एक बजे तक मतदान और 2.20 बजे से मतगणना होगी। मतगणना के पश्चात विजयी प्रत्याशियों की घोषणा और शपथ ग्रहण कार्य संपन्न होगा। नामांकन के दौरान प्रत्याशी जुलूस की शक्ल में पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी, महिला आरक्षी, देवगांव और निजामाबाद आदि थानों की पुलिस रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें