अंबारी। फूलपुर तहसील के निर्मल आश्रम अंबारी में संत शिरोमणि ब्रह्मलीन मौनी बाबा रामलाल दास महाराज की याद में मंगलवार को सम्मान समारोह एवं संत समागम का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के समाजसेवियों को दैवज्ञ दुर्वासा मंडल मुन्ना बाबा ने सम्मानित किया। देर शाम को भंडारा का भी आयोजन किया गया।
आयोजक दैवज्ञ दुर्वासा मंडल मुन्ना बाबा ने कहा कि पूर्वांचल के समाजसेवियों को सम्मानित मौनी बाबा राम लाल दास जी महाराज के आशीर्वाद और उनकी प्रेरणा से किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि पूर्व जिला सत्र न्यायाधीश एवं उपभोक्ता फोरम बिहार के चेयरमैन बिहार डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी, जनार्दन त्रिपाठी और उपजिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी ने कहा कि संत वही है जो निर्विवाद और समाज के कल्याण के लिए काम करे।
महंत रामकृष्ण दास ने कहा कि जहां ब्राह्मण और संत का सम्मान होता है। वहां सभी देवी और देवता मौजूद रहते है।
इस दौरान पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र, काॅलेज इटौरा के चेयरमैन डॉ. कृष्णमोहन त्रिपाठी, पूर्व मुख्य अभियंता अनिल नारायण सिंह, मानस विदुषी, अयोध्या की शैलप्रिया, नूतन सिंह, राष्ट्रीय मानवाधिकार के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजेश त्रिपाठी आदि रहे।