फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : साइकिल सवार को बाइक ने मारी टक्कर, मची अफरा तफरी, अस्पताल ले जाया गया, मौत

Sat, 15 Feb 2025 05:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक आलमारी बनाने का काम करता था और वह काम से लौट रहा था तभी ये घटना हो गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाफिजपुर पावर हाउस के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने साइकिल वाले को टक्कर मार दिया। इस घटना से गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


  शहर कोतवाली क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर गांव निवासी चंद्रबली मौर्या (29) पुत्र स्व मोतीलाल शुक्रवार की रात बंशीबाजार तिलक कार्यक्रम में गया था। रात दस बजे वहां से वह लौट रहा था अभी वह हाफिजपुर पावर हाउस के पास पहुंचा था कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने साइकिल सवार युवक को धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया।

उधर से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने युवक को सड़क पर घायलावस्था में पड़ा देखा तो एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों में युवक के शव को देख कोहराम मच गया। मृतक चार भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। परिवार का खर्च चलाने के वह अलमारी बनाने का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें