फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंचीगोदाम के पास सोमवार की भोर में तीन बजे अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों बरात से लौट रहे थे।
विज्ञापन

रानी की सराय के चकवारा गांव निवासी छोटेलाल सरोज (35) अपने साथी के साथ बाइक से रविवार को मेंहनगर में वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। रविवार को भोर में लगभग तीन बजे के आसपास दोनों एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। ऊंची गोदाम के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खंभे से टकरा गई। हादसे में छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यशवंत (38) को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
सरायमीर। थाना क्षेत्र के कौरा गहनी गांव में नोनारी- करूई मार्ग पर सोमवार की दोपहर को ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार जिया लाल प्रजापति 65 वर्ष पुत्र स्वर्गीय. गोकुल प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को जियालाल छित्तेपुर बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप पर खाना बनाने का कार्य करता था। वहां से खाना बनाकर अपने घर जा रहा थ। जैसे ही घर से पहले नहर पर पहुंचा था कि अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के चार पुत्र, दो पुत्री है। दो पुत्रों की अभी शादी नहीं हुई है। मृतक की पत्नी एवं स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें