फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक अशहद की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र में फरिहा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार अशहद (21) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को रेलवे मालगोदाम की ओर ले गया और वाहन छोड़कर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
चकिया गांव निवासी अशहद (21) शनिवार सुबह करीब 11 बजे साइकिल से फरिहा गेहूं पिसाने गया था। उधर से वह साइकिल से घर लौट रहा था। फरिहा रेलवे मालगोदाम के सामने पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद अशहद ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके से लेकर रेलवे मालगोदाम की ओर गया और वहां वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। अशहद दो भाइयों में सबसे बड़ा था। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें