फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीन दिन बाद खुली पुलिया, 200 बीघा धान से निकलने लगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह/ठेकमा। ठेकमा ब्लॉक क्षेत्र के सरायमोहन के पास बंद पड़ी दूसरी नंबर की पुलिया को प्रशासन ने तीन दिन की मशक्कत के बाद खुलवा दिया। पुलिया खुलते ही बिजौली, मैनपुर, समोपुर, मिर्जापुर जगदीशपुर समेत करीब 10 गांवों के खेतों में जमा पानी निकलना शुरू हो गया। जलभराव से करीब 200 बीघा धान की फसल डूब गई थी। पानी निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

गोरखपुर-प्रयागराज मार्ग पर पुलिया के नीचे मिट्टी पाट दिए जाने से बारिश के पानी का प्राकृतिक बहाव रुक गया था। इससे खेतों और निचले इलाकों में पानी भर गया और करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हुई। कई स्थानों पर पानी सड़क तक पहुंचने से आवागमन भी प्रभावित रहा। नायब तहसीलदार अरुण कुमार कौल ने बताया कि प्रशासन ने पुलिया खुलवाकर पानी निकासी शुरू करा दी है। स्थायी निकासी के लिए सड़क काटने की आवश्यकता पड़ सकती है। फिलहाल अस्थायी व्यवस्था की गई है। एसडीएम मार्टीनगंज बलराम गुप्ता ने बताया कि तीन दिन के प्रयास के बाद पानी का रास्ता खोल दिया गया है। स्थायी समाधान के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें