फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
निजामाबाद में मां शीतला धाम पर भजन-कीर्तन के दौरान मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। वासंतिक नवरात्र के आठवें दिन देवी मंदिरों में मां महागौरी की पूजा अर्चना के लिए मंदिरों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

हर कोई मां के पूजन अर्चन में मशगूल रहा। पहले और आखिरी दिन व्रत रखने वालों ने अष्टमी का व्रत रखा और मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान लोगों के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे। नवरात्र पर शहर से लेकर गांव तक लोग माता की भक्ति में लीन हैं। घरों में कलश की स्थापना कर लोग मां की पूजा अर्चना में मशगूल हैं। बृहस्पतिवार को मां महागौरी की पूजा अर्चना के लिए देवी मंदिरों में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिरों में लंबी कतार लग गई है।
नगर के दक्षिण मुखी देवी मंदिर और रैदोपुर स्थित दुर्गा मंदिर, बड़ादेव स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। अष्टमी को मां पाल्हमेश्वरी धाम पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। लोगों ने पल्हना माता के दर्शन पूजन कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। मेजवां : फूलपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में महागौरी की पूजा की गई।
विज्ञापन

निजामाबाद : भैरवपुर कला ग्राम सभा स्थित मां शीतला मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुजारी अशोक माली ने बताया कि लगभग 15000 से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंदिर के गर्भगृह से लेकर मुख्य द्वार तक पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें