फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूमों पर मतपेटी जमा करने उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। छिटपुट घटनाओं के बीच सकुशल संपन्न हुए मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां स्ट्रांग रूमों की ओर से रवाना हो गई। पीठासीन अधिकारी कंधे पर मतपेटियों केे लादे स्ट्रांग रूमों के पास बने काउंटरों पर पहुंच रहे थे। देर रात तक मतपेटियों को जमा करने का कार्य चलता रहा। वहीं रात साढ़े आठ बजे तक जनपद में तीन स्थानों पर मतदान का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

आयोग के निर्देशानुसार जनपद में मतदान का कार्य सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चला लेकिन इसके बाद भी कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार होने के कारण समय समाप्ति के बाद मतदान का कार्य चलता रहा। रात साढ़े आठ बजे तक तहबरपुर, लालगंज और अहरौला ब्लाक में मतदान जारी था। डीएम द्वारा कंट्रोल रूम में बैठकर पोलिंग पार्टियों के संबंध में जानकारी ली जा रही थी।
जिन बूथों पर मतदान का कार्य समाप्त हो गया था उनके पीठासीन अधिकारी अपने सहयोगियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ विकास खंड स्तर पर तैयार स्ट्रांग रूमों की ओर से रवाना हो गए। वाहन से उतर कर मतपेटी को कंधे पर लादा और लेकर काउंटर पर पहुंचे और उसे जमा कराया। इसके बाद वहां से ऐसे गायब हुए जैसे सिर से बहुत बड़ा बोझ उतर गया हो। मतपेटी जमा करने के दौरान भी जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई।
विज्ञापन

लालगंज के सरूपहा में रिपोलिंग के लिए भेजी रिपोर्ट
आजमगढ़। लालगंज विकास खंड के सरूपहा गांव में मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग की शिकायत पर एक पक्ष के लोगों ने बूथ के अंदर घुसकर मतपेटी में पानी डाल दिया। जिसके कारण यहां का मतदान स्थगित कर दिया गया। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि मतपेटी में पानी जाने के कारण मतदाताओं द्वारा डाले गए सारे मतपत्र खराब हो गए। जिसके कारण यहां पर रिपोलिंग के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा जा रहा है। अब इस पर निर्णय आयोग को ही लेना है।
सकुशल मतदान संपन्न होने पर ली राहत की सांस
आजमगढ़। कुछ जगहों को छोड़कर जनपद में मतदान का कार्य सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन काफी दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ था। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मतदान को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन के सामने एक चुनौती थी। मतदान सकुशल संपन्न होने पर डीएम राजेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें