श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से ठेकमा बाजार में स्थापित मां की प्रतिमा। संवाद
अष्टमी पर माता अगवानी मंदिर में उमड़ी भीड़
बिंद्राबाजार। मुहम्मदपुर ब्लॉक के रानीपुर रजमो गांव स्थित प्रसिद्ध माता अगवानी मंदिर में रविवार को शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने माता रानी का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।
जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित माता अगवानी और अगवान बाबा का प्राचीन मंदिर क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र है। शारदीय और चैत्र नवरात्र में यहां दूरदराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर में प्रत्येक वर्ष नागपंचमी पर भव्य मेला भी लगता है, जिसमें आजमगढ़ सहित आसपास के जिलों के लोग शामिल होते हैं। संवाद