सरायमीर में निकली शोभायात्रा में शामिल लोग। स्रोत-आयोजक
सरायमीर। नवरात्र के सप्तम दिन श्रीरामलीला सेवा समिति सरायमीर की ओर से श्री ठाकुर द्वारा श्रीरामजानकी मंदिर से भव्य श्रीरामलीला यात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों से सजी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
श्रीरामलीला यात्रा श्री ठाकुर द्वारा श्रीरामजानकी मंदिर से शुरू होकर ठठेरी बाजार, सब्जी मंडी, चौक, महाजनी टोला, प्राइमरी पाठशाला, मवेशी खाना और रोडवेज मंदिर होते हुए पुनः मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन किए। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी के साथ बाली व सुग्रीव की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में रामायण के प्रसंगों को झांकियों और मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। बाली-सुग्रीव युद्ध और बाली वध के दृश्य ने रामलीला के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ झांकियों का दर्शन किया। धार्मिक आयोजन के चलते नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रीरामलीला रथ का संचालन रामबाबू सेठ ने किया। कार्यक्रम में श्रीरामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष रामभुवन मौर्य सहित समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
000
जय श्रीराम के जयकारों से राममय हुआ कस्बा, निकली झांकी
- फोटो संख्या नौ-
फूलपुर। प्रभु श्रीराम के जयकारों से रविवार शाम फूलपुर कस्बा राममय हो गया। मेजवां श्रीराम लीला एवं दशहरा कमेटी के तत्वावधान में मां भवानी मंदिर से भगवान श्रीराम की भव्य झांकी निकाली गई। रथ पर प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की झांकी के दर्शन के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। झांकी सरस्वती शिशु मंदिर से मंगल बाजार, शनीचर बाजार और रोडवेज होते हुए शंकर तिराहे पर पहुंची। यहां नवयुवक क्रांति दल की ओर से विशेष आरती कर रथ का स्वागत किया गया। रथ के आगे मां दुर्गा कीर्तन मंडल के सदस्य भजन गाते चल रहे थे। कलाकारों के सुमधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दशहरा मैदान पहुंचने पर श्रीराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। संचालन सुजल जायसवाल ने किया। संवाद