फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे ऑटो सवार से दो लाख रुपये लूटकर भागे बदमाश

Thu, 28 May 2020 09:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
पीड़ित के घर जाकर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले की देवगांव कोतवाली क्षेत्र के जमीन बघरवा गांव में गुरुवार की शाम ऑटो रिक्शा में सवार व्यक्ति से बाइक पर सवार तीन बदमाश दो लाख रुपये लूटकर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ लालगंज, कोतवाल देवगांव मौके पर पहुंचे। पीड़ित से पूछताछ के बाद संदिग्धों का पता लगाने के लिए बैंक पहुंचकर सीसीटीवी कैमरा आदि खंगाल रहे हैं।

विज्ञापन


पीड़ित अच्छेलाल चौहान देवगांव कोतवाली क्षेत्र के जमीन बघरवा गांव के निवासी हैं। उनकी जमीन नेशनल हाईवे सड़क निर्माण में अधिग्रहीत की गई है। ऐसे में जमीन के बदले में उन्हें अच्छीखासी रकम मुआवजे में मिली है। घर में कोई आवश्यक काम होने पर अच्छेलाल लालगंज बाजार पहुंचे। वहां स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में मौजूद अपने खाते से दो लाख रुपये निकाला।  

रुपये एक थैले में रखकर अच्छेलाल ऑटो रिक्शा में बैठ और देवगांव के लिए चल दिए। इस दौरान जैसे ही अपने घर के पास पहुंचकर ऑटो से उतरने के लिए उसे रोकवाया। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और रुपयों से भरा झोला छीनकर फरार हो गए। ऑटो चालक सहित अन्य लोगों ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाश तमंचा निकाल लिए, जिससे लोग भयभीत हो गए। सीओ लालगंज अजय यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें