फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ कटने के बाद भी बदमाश को नहीं छोड़ा सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। क्षेत्र के एक ढाबे के पास बुधवार की रात हल्की मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसके साथी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश के हमले में सिपाही की अंगुली कट गई पर उसने बदमाश छोड़ा नहीं। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक बिना नंबर की पिकअप, चार किलो गांजा, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। घायल सिपाही का इलाज चल रहा।
विज्ञापन

सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश राहुल यादव पुत्र मुन्नीलाल फूलपुर कोतवाली के ईसापुर गांव का निवासी है। अन्य फरार बदमाश भी फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। बताया कि कोतवाल फूलपुर केके गुप्ता बुधवार की रात को क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर वे फूलपुर कस्बे के पास स्थित ढाबे के पास पहुंचे थे कि वहां पिकअप में सवार राहुल और उसके साथी पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागने लगे। कोतवाली के सिपाही नीरज कुमार ने राहुल को पकड़ लिया तो उसने चाकू से हमलाकर दिया। इससे सिपाही नीरज के बाएं हाथ की अंगुली कट गई फिर भी उसने बदमाश को नहीं छोड़ा। सीओ ने बताया कि राहुल यादव पेशेवर अपराधी है। वह गिरोह बनाकर क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस गिरफ्तार राहुल का चालान कर दी। शेष फरार होने वालों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें