फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पंचायत चुनाव की रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

Sat, 28 Aug 2021 11:43 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

बीती रात अनवर अहमद शाह पुत्र एकलाख अहमद अपनी आटा-चक्की पर बैठा हुआ था। तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और अनवर को लक्ष्य कर गोली दाग दी। 
विज्ञापन
गोली लगने से घायल अनवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के शाहदुल्लापुर में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर शुक्रवार रात एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। युवक को गोली हाथ में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पवई अस्पताल पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता ने मुकदमा दर्ज करने के लिए पवई थाना में तहरीर दी है।

विज्ञापन


बीती रात अनवर अहमद शाह पुत्र एकलाख अहमद अपनी आटा-चक्की पर बैठा हुआ था। तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और अनवर को लक्ष्य कर गोली दाग दी। हाथ में गोली लगने के बाद अनवर पिलर के पीछे छिप गया। इधर, गोली चलने की आवाज पर स्थानीय लोग आटा- चक्की की तरफ दौड़े तो हमलावर फरार हो गए।

पीड़ित के परिजनों ने डायल 112 नंबर एवं पवई थाना के पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अनवर को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हाथ में गोली फंसी होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अनवर के पिता एकलाख अहमद ने चुनावी रंजिश को लेकर जान से मारने का आरोप लगाया है। वहीं थानाध्यक्ष पवई बृजेश सिंह ने कहा कि शाहदुल्लापुर गांव में गोली चली है।  एक युवक घायल है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें