फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई हुआ घायल

Wed, 17 Jun 2026 12:31 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद लूट का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार किया। बदमाश के पास से लूटी गई अपाचे बाइक और तमंचा बरामद हुआ। 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने की पुलिस ने बीते माह हुई बाइक लूट की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में एक आरोपी को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 18 मई की रात करीब नौ बजे ग्राम रिठिया के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने भंजय सिंह की मोटरसाइकिल रोककर उनकी अपाचे बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस संबंध में थाना अतरौलिया में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

मंगलवार की रात थाना अतरौलिया पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की घटना में शामिल एक आरोपी लूटी गई मोटरसाइकिल से मदियापार की ओर से बहरादेव मंदिर की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने खदेरूपट्टी के पास घेराबंदी की। 
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। घायल की पहचान रवि मिश्रा निवासी केदरुपुर, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई। उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी अतरौलिया भेजा गया। 

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूट की घटना से संबंधित अपाचे मोटरसाइकिल, एक तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। इस संबंध में थाना अतरौलिया में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 18 मई को रिठिया क्षेत्र में बाइक और मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें