Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के सिधारी पुल के पास बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर घटना की जांच पड़ताल की गई। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।