फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: दोस्त को गोली मारकर भाग रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, उपचार जारी

Wed, 18 Sep 2024 08:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ के पास बुधवार की अलसुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सिधौना गांव निवासी बदमाश श्यामसुंदर वनवासी को पैर में गोली लग गई। पुलिसकर्मी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ के पास बुधवार की अलसुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सिधौना गांव निवासी बदमाश श्यामसुंदर वनवासी को पैर में गोली लग गई। पुलिसकर्मी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि  उसकी पत्नी के अवैध संबंध उसके दोस्त के साथ है। जिसे लेकर मंगलवार को आरोपी का उसके दोस्त के साथ विवाद हुआ और उसने तमंचे से गोली मार दी। पकड़ा गया आरोपी सिधौना गांव निवासी ओमकार (48) बताया जा रहा है ।आरोपी गांव के ही अपने दोस्त श्यामसुंदर वनवासी के साथ प्रतिदिन नशा करता था। 

विज्ञापन


मंगलवार की शाम करीब 6.30 बजे दोनों एक साथ बैठे थे। इसी बीच ओमकार व श्यामसुंदर के बीच विवाद हो गया। श्यामसुंदर ने असलहा निकाला और ओमकार को गोली मार दी। गोली लगते ही ओमकार जमीन पर गिर पड़ा। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो श्यामसुंदर मौके से भाग निकला। वहीं जमीन पर गिरे ओमकार को लेकर पीएचसी मेंहनाजपुर पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर वाराणसी पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है। 

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर श्यामसुंदर की तलाश में जुट गई। पुलिस को बुधवार को जरिए मुखबीर सूचना मिली कि श्यामसुंदर वनवासी मानिकपुर मोड़ चिल्लूपुर के पास मौजूद है। पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी। पुलिस ने उसे समर्पण करने के लिए कहा लेकिन वह पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। पुलिस की गोली श्यामसुंदर के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें