आजमगढ़ जनपद में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। एक तरफ घटनाएं बढ़ी हैं दूसरी तरफ पुलिस के हाथ आने वाले बदमाश फिसल कर निकल जा रहे हैं। पुलिस सांप के निकलने के बाद लकीर पीटने वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है। कुछ ऐसा ही मामला अहरौला थाने में सामने आया है।
यह है मामला
यहां किसी मामले के एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में बिठाया था। शौच के लिए गया आरोपी दीवार कूदकर थाने से फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में निकली। पुलिस ने थाने से कुछ दूरी पर स्थित एक गन्ने के खेत को घेर लिया और उसकी सघन तलाशी शुरू की, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।