फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Thu, 14 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नोनीपुर उर्फ नईकोट गांव के पास सुनसान स्थान पर बुधवार की दोपहर बदमाशों ने कंप्यूटर पार्ट्स और मोबाइल के थोक युवा कारोबारी नितेश मोदनवाल (25) की गोली मार कर हत्या कर दी। बाद में राहगीरों ने उसका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिवारवालों को जानकारी दी। पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


देवगांव कोतवाली के लालगंज बाजार निवासी नितेश मोदनवाल (25) पुत्र ईश्वरलाल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह भाजपा के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल राज गुप्त का भतीजा था। उसकी घर में ही मोबाइल और कंप्यूटर पार्ट की थोक की दूकान थी। बहुत कम समय में ही उसने अपना कारोबार काफी बढ़ा लिया था। बुधवार की सुबह नितेश बाइक से पल्हना बाजार गया था। दोपहर में वह पल्हना-खुम्हादेवरी मार्ग से मेहनाजपुर आ रहा था। दोपहर करीब एक बजे वह नोनीपुर गांव के सिवान में पहुंचा तभी बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उसकी लाश सड़क किनारे पड़ी थी।

बगल में उसकी बाइक, बैग, मोबाइल आदि गिरे पड़े थे। उधर से गुजर रहे लोगों ने लाश देख पुलिस को सूचना दी। वहां सीओ लालगंज, कोतवाल देवगांव, मेहनाजपुर फोर्स के साथ पहुंच गए। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि गोली सीने में मारी गई है। इससे लग रहा कि हमलावरों ने उसे रोका होगा। उसके बाद उसे गोली मारी होगी। उसके सारे सामान मौजूद हैं इससे मामला लूट का नहीं लग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें