फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो की मौत, तीन जख्मी

Tue, 18 Oct 2016 11:58 PM IST
azamgarh
विज्ञापन
बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कलीचाबाद गांव के पास मंगलवार की सुबह नौ बजे अनियंत्रित दो बाइक्स की आमने-सामने से हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं और एक वृद्ध घायल हो गए। इन्हें सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने वृद्ध और एक महिला को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दोनों बाइक चालकों में कोई हेलमेट नहीं पहने था।  
विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के महुजा नेवादा गांव निवासी वंशराज राजभर (45) बाइक पर प्रेमा देवी (40) पत्नी रामसिंह, बिंदू देवी (36) पत्नी रामदुलार को बैठाकर मेहनाजपुर बाजार की तरफ से घर जा रहा था। उधर, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिठूआं गांव निवासी बैजनाथ यादव (64) अपनी बाइक पर मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के नोनीपुर उर्फ नई कोट गांव निवासी रिश्तेदार मुन्नर यादव को बैठाकर उनके घर छोडऩे जा रहे थे। इनकी बाइक जैसे ही देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कलीचाबाद गांव के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गई। टक्कर में दोनों बाइक पर सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे में दोनों की बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

गांव के लोग जब तक घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध करते कि वंशराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बैजनाथ की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई। प्रेमा, बिंदू और मुन्नर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया गया। जहां बिंदू और मुन्नर की हालत गंभीर देख डाक्टर ने इन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। जबकि प्रेमा का यहीं पर इलाज चल रहा है। वंशराज पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह पांच बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें