फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टांप विक्रेता से दिनदहाड़े सात लाख लूटे, दहशत 

Tue, 18 Oct 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ/रजागंज।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- बाइक की डिग्गी में रखी थी 6.60 लाख की नगदी, 40 हजार के थे स्टांप
विज्ञापन

- डिग्गी का लॉक नहीं टूटा तो बाइक ही ले उड़े बदमाश
- एसपी, एएसपी ने किया मौका मुआयना
 पीलीभीत बस्ती नेशनल हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों ने गांव जहानपुर गोला निवासी स्टांप विक्रेता प्यारेलाल वर्मा की बाइक ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। न रुकने पर बदमाशों ने चलती बाइक को लात मारकर गिरा दिया और असलहा कनपटी पर लगाकर डिग्गी तोड़ने का प्रयास किया। डिग्गी के न टूटने पर बदमाश उनकी बाइक लूटकर भाग निकले। बाइक की डिग्गी में 6.60 लाख की नगदी और 40 हजार रुपये के स्टांप थे। सूचना पर एसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। दिनदहाड़े सरेराह हुई लूट की घटना से नगर और क्षेत्र में दहशत है। 
नगर के जहानपुर रोड निवासी स्टांप विक्रेता प्यारेलाल वर्मा बाइक आई स्मार्ट यूपी 31एडी/ 8268 से छह लाख 60 हजार रुपये की नकदी और लगभग 40 हजार के स्टांप पेपर बाइक की डिग्गी में रखकर ट्रेजरी में जमा करने के लिए लखीमपुर जा रहे थे। लखीमपुर रोड पर हर्रैया चौराहे के पास पहुंचते ही पीछे से एक पैशनप्रो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वह अनहोनी की आशंका से नहीं रुके। जिस पर बदमाशों ने उनकी चलती बाइक में लात मार दी, जिससेे वह गिर गए। बदमाशों ने उनके सिर पर तमंचा लगा दिया और बाइक की डिग्गी तोड़ने की कोशिश की। 
विज्ञापन

प्यारेलाल के शोर मचाने पर बदमाश उनकी बाइक को मय नकदी लेकर लखीमपुर की ओर फरार हो गए। प्यारेलाल ने घटना की सूचना मोबाइल से पुलिस को दी। दिन दहाड़े हुई घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी, सीओ अनुराग दर्शन, कोतवाल अशोक कुमार पांडे पुलिस बल और क्राइम ब्रांच के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। एसपी ने हाइवे पर दिनदहाड़े हुई घटना की सीओ अनुराग दर्शन, कोतवाल अशोक कुमार पांडे, हैदराबाद एसओ प्रमोद कुमार मिश्र से जानकारी ली और उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए घटना का शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

 
स्टांप विक्रेता ने 6.60 लाख रुपये लूटे जाने की बात कही है। शीघ्र खुलासे के लिए सीओ, कोतवाल को निर्देशित किया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम बारीकी से हर पहलू पर नजर रखे है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। घटना को किसी मुखबिर या किसी परिचित की सुरागरसी पर अंजाम दिया जाना प्रतीत होता है। घटना की लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
- दीपेंद्रनाथ चौधरी, एएसपी खीरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें