फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों को मारी गोली, गंभीर

Sat, 01 Apr 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टे की जमीन के विवाद में बरदह थाने के शंकरपुर गांव में शुक्रवार की शाम चार बजे दो सगे भाइयों को गोली मार दी गई। बड़े भाई की पीठ और छोटे के सीने में गोली लगी। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है उधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर का घेराव किया, जिसे बाद में पुलिस ने समाप्त कराया। वहीं एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि जमीन विवाद के चलते विपक्षियों ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल शांति है। अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


   शंकरपुर गांव निवासी लछीराम को गांव में पट्टे की जमीन मिली है लेकिन अभी कब्जा नहीं हो सका है। जमीन लछीराम और गांव के प्रेम यादव के घर के बीच में है। इसे लेकर वर्ष 1998 से दोनों में मुकदमा चल रहा है।  इस विवाद को लेकर लछीराम और प्रेम यादव के परिवारों में कई बार मारपीट भी हो चुकी है।

लछीराम के पुत्र रमेश की ठेकमा बाजार में कपड़े की दूकान है। शनिवार को वह दोपहर में दूकान बंद कर घर आ गया था।    शाम करीब चार बजे वह अपने छोटे भाई कमलेश के साथ फिर दूकान जा रहा था। दोनों भाई जैसे ही प्रेम यादव के घर से थोड़ा आगे बढ़े कि पीछे से दो लोग ललकारते हुए पहुंचे और दोनों को लक्ष्य कर गोलियां चला दीं।   रमेश को पीठ और कमलेश के सीने में गोली लगी। दोनों के गिरते ही हमलावर फरार हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डाक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया लेकिन घरवालों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।  उधर घटना के बाद रमेश पक्ष के लोगों ने प्रेम यादव का मकान घेर लिया। लेकिन ऐन वक्त पर एसओ बरदह और सीओ लालगंज फोर्स लेकर पहुंच गए और लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें