फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने नौ हजार विद्यार्थी चुनेंगे नया छात्रसंघ

Sun, 18 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
तोड़े गए वाहनों के शीशे।
विज्ञापन

विज्ञापन
शिब्ली नेशनल महाविद्यालय में 18 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ के चुनाव को लेकर शनिवार को महाविद्यालय के प्राचार्य गयास असद खां की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। चुनाव अधिकारी डा. मोहम्मद खालिद ने बताया कि छात्राओं के लिए छह बूथ और छात्रों के लिए पांच बूथ बनाए गए हैं। इन ग्यारह बूथों पर कालेज के कुल 8795 छात्र-छात्राएं प्रात: साढ़े आठ बजे से मतदान करेंगे। मतदान 1.30 बजे समाप्त होगा।

   मतदान की समाप्ति के बाद 2.30 बजे से मतगणना शुरू होगी। उन्होंने यह बताया कि चुनाव में वही छात्र-छात्रा मतदान कर सकेंगे जिनके पास महाविद्यालय द्वारा नवीनतम जारी परिचय पत्र होगा। मतदान के दौरान पूर्ण रूप से लिंगदोह समिति की सिफारिशों का पालन करना होगा। चुनाव स्थल से एक सौ मीटर की परिधि पूर्णत: प्रतिबंधित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशी किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकाल सकते है। छात्र संघ के इस चुनाव में 4705 छात्रा और 4090 छात्र मतदान करेंगे। बैठक के पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद खान ने 11 बूथों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैठक में छात्र संघ चुनाव सलाहकार डा. सलमान अंसारी, पर्यवेक्षक जहूर आलम, सहायक चुनाव अधिकारी डा. मोहम्मद ताहिर, डा. अलताफ, डा. जियाउर्रहमान, डा. शफकत अलाउद्दीन, मीडिया प्रभारी डा. बीके सिंह सहित समस्त शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें