फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Tue, 08 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
बच्ची से रेप और हत्या - फोटो : demo
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार की रात कप्तानगंज थानेे के साधू कुटी के पास युवा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बड़े भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पियरिया गांव निवासी हरिदर्शन यादव (22) पुत्र लालचंद की कप्तानगंज थाने के भरौली इंटर कॉलेज के पास रेडिमेड कपड़ों और गिफ्ट आइटम की दूकान है। सोमवार रात साढ़े दस बजे वह दूकान बंद कर अपने बड़े भाई संजय यादव के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।

भरौली बाजार से थोड़ा आगे साधू कुटी के पास बाइक से आए दो युवकों ने हरिदर्शन की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाले दोनों बदमाश मुंह बांधे हुए थे। टक्कर मारने की बात पर हरिदर्शन व उनमें हल्की नोंकझोंक हुई। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए।
विज्ञापन


अचानक हमले से सहमे बड़े भाई ने घर वालों को सूचना दी और हरिदर्शन को लेकर जिला अस्पताल गए जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। परिवारवाले उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में संजय यादव ने तहरीर देकर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में स्पष्ट हुआ है कि हरिदर्शन के घर के बगल वाले गांव के एक व्यक्ति का बेटा दो माह पूर्व उनकी दूकान से 11 सौ रुपये के गिफ्ट आइटम खरीदकर ले गया था और अपने कॉलेज में मित्रों को बांट रहा था। यह बात युवक के पिता को नागवार लगी। इस बात पर हरिदर्शन और छात्र के पिता के बीच कहासुनी हुई थी। शक के आधार पर पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें