फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट ले गए बाइक, मोबाइल और रुपये

Mon, 17 Oct 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कोठरा गांव के पास रविवार की सुबह बाइक खड़ी कर सड़क किनारे खड़े दो युवकों को तमंचा सटाकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक की बाइक, दो मोबाइल और पांच सौ रुपये लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के विसूनपुर गांव निवासी संदीप गोंड़ रविवार की सुबह सिपाह गांव निवासी गुल्लू को बाइक पर बैठाकर जिला मुख्यालय जा रहा था। अहरौला थाना क्षेत्र के कोठरा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भराने के बाद कुछ दूर आगे पहुंचे और लघुशंका के लिए बाइक खड़ी कर दी। इतने में पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और पेशाब कर रहे संदीप और गुल्लू की कनपटी पर पिस्टल सटा दिया। बदमाश इनसे बाइक, चाबी, जेब में पड़े पांच सौ रुपये और दोनों की एक-एक मोबाइल लूटकर कप्तानगंज बाजार की ओर फरार हो गए।

पीड़ित किसी तरह से अहरौला थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। लूट की सूचना से हरकत में आई पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए इधर-उधर हाथ-पांव मारी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सीओ बूढनपुर उमेशनाथ मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली है लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पिता-पुत्र को घायल कर छीने रुपये : पवई थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव के बगल पवई-मित्तूपुर मार्ग पर शनिवार की रात लगभग दस बजे घर जा रहे सब्जी व्यापारी पिता और उसके पुत्र को चार बाइक सवार बदमाशों ने लोहे की राड से मारपीटकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश बीस हजार रुपये छीन कर भाग गए। घायलों को पवई स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।

पवई थाना क्षेत्र के मोलनीपुर गांव निवासी रामदुलार गोंड सब्जी का व्यापार करता है। वह शनिवार को सब्जी बेचने के बाद अपने पुत्र मनोरथ के साथ साइकल से लगभग दस बजे रात को घर जा रहा था। जैसे ही वह पवई-मित्तूपुर मार्ग पर पहुंचा। चार बाइक सवारों ने अचानक पिता और पुत्र को लोहे की राड से मारपीट कर घायल कर उनसे 20 हजार रुपया छीन लिया और फरार हो गए। बदमाशों के मारने से रामदुलार का पैर टूट गया और उसके पुत्र मनोरथ का सिर फट गया। मनोरथ ने रात ही में थाने में छीनैती किए जाने की तहरीर दे दी लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। डाक्टरों ने रामदुलार को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें