फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्ती देने में देर हुई तो मार दी गोली

Thu, 19 Feb 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी पान विक्रेता को मंगलवार की रात शराब के नशे में धुत गांव के मनबढ़ ने गोली मार दी। घटना का कारण सुर्ती देने में देरी होना बताया गया।
विज्ञापन


घायल दूकानदार को वाराणसी रेफर कर किया गया है। बुधवार की सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ग्रामीणों ने मुबारकपुर-जीयनपुर मार्ग पर जाम भी लगा दिया। बाद में पुलिस के आश्वासन पर जाम समाप्त हो गया। घायल के भाई की तहरीर पर दो लोगों पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बेरमा गांव का निवासी योगेंद्र यादव (41) की गांव के बाहर मोड़ पर पान की दूकान है। मंगलवार की रात योगेंद्र दूकान में ही सोया था कि 10 बजे के करीब उसके गांव का मनबढ़ युवक सोनू सिंह नशे की हालत में अपने फुफेरे भाई वंशू के साथ वहां पहुंचा।
विज्ञापन


 बताया जाता है कि सोनू ने सो रहे योगेंद्र से सुर्ती खिलाने को कहा। योगेंद्र को उठने और सुर्ती बनाने में देर हो गई। इस पर सोनू उसे गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने योगेंद्र के सीने में गोली मार दी और दोनों फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया।

परिवारीजन घायल योगेंद्र को लेकर जिला अस्पताल ले गए जहां से डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के विरोध में गांव के लोगों ने बुधवार की सुबह मुबारकपुर-जीयनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी जीयनपुर ने सोनू सिंह और वंशू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लेने तथा दोनों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दिए जाने की जानकारी दी। इसके बाद जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें