फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट पथराव, 12 जख्मी

Fri, 09 Dec 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट पथराव, 12 जख्मी
विज्ञापन
क्षेत्र के तिग्गीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह विवादित भूखंड पर शव दफनाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई और पथराव हुआ। इसमें दोनों तरफ के 12 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर एडीएम प्रशासन प्रेम प्रकाश सिंह, एसपी सिटी शकील अहमद खां कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स पहुंचने पर हालात पर नियंत्रण पाया जा सका।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की सहमति पर जिस स्थान पर कब्र खोदी जा रही थी उससे हटकर दूसरे स्थान पर शव को दफन कराया गया। एडीएम ने एसडीएम निजामाबाद को एक सप्ताह के भीतर जमीन की नापी कराकर विवाद के निस्तारण का निर्देश दिया है। घटना के बाद गांव में उपजे तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है। मारपीट के मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से थाने में रिपोर्ट नहीं दर्ज है, ना ही तहरीर दी जा सकी थी।

तिग्गीपुर गांव निवासी मो. शौकत (55) सात भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह छह बेटा और एक बेटी का पिता था। शौकत निजामाबाद बाजार में मीट बेचने का काम करता था। एक दिसंबर को निजामाबाद थाने के अनौरी गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल हो गया था। गुुरुवार को इलाज के दौरान घर पर ही शौकत की मौत हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह आठ बजे परिवार के लोग शौकत की लाश को दफनाने के लिए गांव के पूरब स्थित कब्रिस्तान में गड्ढा खोद रहे थे। कब्रिस्तान से सटे खेल का मैदान और चारागाह की जमीन है। गड्ढा खोदने की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान तिग्गीपुर हंजराज यादव समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और रोक दिया।

प्रधान ने भूखंड का चारागाह का बताते हुए कब्रिस्तान में शव दफनाने की बात कही। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इस दौरान एक-दूसरे पर पथराव भी किया गया। इसमें एक तरफ से प्रधान हंसराज यादव (55), श्यामलाल (50), फेंकू (45), घूरहू (40), रामदुलारे (45), चंद्रभान (65) तथा दूसरे पक्ष से शमशाद (35), गुफरान (40), एकराम (50), सहमा (17), तारिक (25), शहनवाज (12) को चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन प्रेम प्रकाश सिंह, एसपी सिटी शकील अहमद खां की मौजूदगी में दोनों पक्षों से बातचीत की गई। बाद में दोनों पक्षों की सहमति पर शौकत के शव को खोदे गए गड्ढे से अलग हटकर दफनाया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें