फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर के घर से तीन लाख के आभूषण चोरी

Fri, 09 Dec 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
 बल्हघाटी के तहत दिल्ली-मनाली एनएच 21 से सटे गुटगर में असिस्टेंट प्रोफेसर के घर से तीन लाख के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बंगाणा कॉलेज में तैनात प्रोफेसर राजेंद्र शर्मा का घर करीब एक माह से बंद था। शुक्रवार सुबह उनके भाई प्रदीश शर्मा ने घर का गेट खोला तो अंदर दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। प्रदीप ने अपने भाई राजेंद्र शर्मा को सूचित किया। राजेंद्र शर्मा सूचना मिलते ही घर पहुंचे। उन्होंने घर के अंदर सामान की जांच की तो एक कमरे के लॉकर से तीन लाख रुपये के आभूषण गायब थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। एसएचओ बल्ह संजीव सूद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है। मामले की छानबीन जारी है। वहीं, स्थानीय पुलिस ने चोरी की एक और कार बरामद की है। सुंदरनगर थाना की टीम ने यह कार उपमंडल के बाल्ट क्षेत्र से अपने कब्जे में ली है। सुंदरनगर थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि बाल्ट से एक और एक्सयूवी कार बरामद की गई है। यह कार हेम चंद (31) पुत्र तारा चंद निवासी गांव व डॉ. बाल्ट, तहसील बल्ह से बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि 15 नवंबर को सामने आए कार चोरी के मामले की छानबीन के बाद परते खुलती जा रही है। इससे पहले चार इनोवा कार, एक फार्चुनर व एक सफारी गाड़ी को पुलिस द्वारा पहले ही आरोपियों से कब्जे में लिया जा चुका है। पुलिस ने सातवीं गाड़ी बरामद की है। उन्होंने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है। अब और चोरी की गाड़ियां बरामद होने की संभावना है। उधर, एसपी मंडी प्रेम कुमार ने बताया कि एसआइटी इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें