फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

Wed, 02 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव में मंगलवार रात विवाहिता सुनीता (26) पत्नी प्रदीप यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार रात को मायके वालों को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन



इसी बीच मायके वालाें को पता चला कि उसकी मौत हो गई है और ससुरालियों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।


सुनीता की शादी 28 मई 2009 को बेरमा गांव निवासी प्रदीप यादव से हुई थी। उसके दो बच्चे भी थे। मऊ जनपद के परदहां गांव निवासी सुनीता के पिता राजकुमार यादव ने बताया कि मंगलवार रात को उनके पास सुनीता की ससुराल से फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है।
विज्ञापन



सूचना पर वह बुधवार सुबह ससुराल बेरमा पहुंचे। ससुराल पक्ष के लोगों ने सुबह ही सुनीता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के किसी ग्रामीण ने सुनीता की हत्या की बात उन्हें बताई। इस पर राजकुमार यादव ने जीयनपुर कोतवाली में ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए सुनीता को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।


कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि राजकुमार यादव की तहरीर पर पति, दो देवर, ससुर, देवरानी और सास पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें