फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sun, 06 Mar 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
पवईलाडपुर गांव के पास हादसा
विज्ञापन
सरायमीर थाना क्षेत्र के पवईलाडपुर गांव के पास शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को सूचना देकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। दोनों युवक गाजीपुर जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन


घर से दोनों किसी दोस्त के घर जाने की बात कह कर निकले थे। शहर कोतवाली गाजीपुर के लंगड़पुर गांव निवासी गौतम (24) पुत्र प्रदीप कुमार और इसी जिले के नोनहरा थाने के रशूलपुर गांव निवासी विवेक (22) पुत्र कन्हैयालाल दोनों दोस्त थे। एसओ सरायमीर अश्वनी पांडेय के अनुसार, गौतम और विवेक एक बाइक पर सवार होकर रात करीब 11 बजे शहर की तरफ जा रहे थे। जबकि ट्रक आजमगढ़ की तरफ से आ रहा था।

पवईलाडपुर गांव के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया और इनकी बाइक में टक्कर मारते हुए भाग निकला। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में इनकी मौत हो गई। गौतम दो भाइयों में बड़ा जबकि विवेक दो भाई में छोटा था। इन दोनों की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


दूकान में घुसी बेकाबू कार, दादा की मौत    बालक घायल : थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाजार में शुक्रवार की रात करीब 12 बजे अंबेडकरनगर जिले की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार एक व्यक्ति की दूकान को क्षतिग्रस्त करते हुए भीतर घुस जाने से दबकर अधेड़ की मौत हो गई। जबकि उसका दस वर्षीय पोता घायल हो गया। सीएचसी अहरौला में उसका इलाज चल रहा है। दादा और पोता दूकान में सोए हुए थे। घटना के बाद कार में सवार लोग गाड़ी छोड़कर भाग निकले।

फुलवरिया बाजार निवासी निक्कू मोदनवाल (50) की तिराहे पर मकान है। भवन के अगले हिस्से में वह मिठाई और चाय की दूकान खोले हुए था। शुक्रवार की रात निक्कू अपने पोते शुभम (10) पुत्र संतोष के साथ चारपाई पर सोया हुआ था। रात करीब 12 बजे अंबेडकरनगर जिले की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार निक्कू की दूकान को तोड़ते हुए भीतर घुस जाने से चारपाई पर सो रहे निक्कू और पोता शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें