फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक से मांगी तीन लाख की रंगदारी

Sat, 07 Jul 2018 12:14 AM IST
Azamgrah
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार निवासी एक अध्यापक को फोन कर बदमाश ने तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर हत्या करने की धमकी दी। रुपये के लिए बार-बार फोन आने पर अध्यापक ने अपना मोबाइल बंद कर दिया तो बदमाश ने मैसेज भेजकर धमकी दी।
विज्ञापन


घटना के बाद से ही अध्यापक का परिवार भयभीत है। शुक्रवार को पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित चंद्रधारी सरोज बिंद्राबाजार के निवासी हैं। वह गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रशूलपुर माफी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं।

चंद्रधारी के मुताबिक बुधवार को उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन रिसीव करने पर फोन करने वाले  ने तो पहले भद्दी-भद्दी गालियां दी। इसके बाद तीन लाख रुपये की मांग किया। रुपये न मिलने पर हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन


अध्यापक के मुताबिक बुधवार की रात करीब दस बजे तक कुछ देर के अंतराल पर लगातार फोन आने से परेशान चंद्रधारी ने मोबाइल बंद कर दिया तो बदमाश ने मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज भेजा। चंद्रधारी से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी भरा फोन आने से परिवार के लोग दहशत में हैं।


शुक्रवार को उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। अब तक की जांच से पता चला कि यह किसी की शरारत है। बहरहाल पुलिस मामले के तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें