फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे में शिक्षक और दूकानदार से लूटपाट

Tue, 09 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज थाना क्षेत्र के धनारबांध और जयरामपुर के पास मंगलवार शाम चार बजे से साढ़े पांच बजे के बीच बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक और दूकानदार को तमंचे से आतंकित कर लूट लिया। अध्यापक स्कूल से घर लौट रहा था। जबकि दूकानदार खरीदारी करके लौट रहा था। ताबड़तोड़ हुई दो लूट से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र स्वयं मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से पूछताछ की।
विज्ञापन



रौनापार थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी देवेंद्र राय पुत्र रामकरन अध्यापक हैं। वह जहानागंज थाने के धनारबांध गांव में स्थित जूनियर हाईस्कूल पर अध्यापक हैं। परिवार सहित जिला मुख्यालय पर रहते हैं। मंगलवार शाम चार बजे स्कूल से छुट्टी होने पर देवेंद्र राय घर के लिए चल दिए। जैसे ही धनारबांध गांव के बाहर नहर पुल के समीप पहुंचे, पीछे से काले रंग की पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर देवेंद्र की बाइक रोक दी। कनपटी पर तमंचा सटाकर जेब से तीन हजार रुपये, घड़ी और मोबाइल लूट लिया।


जाते समय बदमाशों ने देवेंद्र के बाइक की चाबी नहर में फेंक दी। किसी तरह से शिक्षक ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। अभी पुलिस मौके पर पहुंच भी नहीं सकी थी कि बदमाश यहां से करीब दो किलोमीटर पूरब जयरामपुर गांव के पास मऊ के चिरैयाकोट बाजार से सामानों की खरीदारी कर लौट रहे दूकानदार को रोककर उससे 30 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। दूकानदार मैनूल शाह जहानागंज थाने के भुजहीं गांव का है। घर के पास किराने की दूकान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें