फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा में लगे पीएसी जवान को पीटा

Thu, 02 Jul 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीनहरखोरी धनछुला गांव में ड्यूटी दे रहे पीएसी जवान को मंगलवार की रात मनबढ़ों ने पीट दिया। घायल जवान को मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मुख्य आरक्षी ने गांव के रहने वाले एक सिपाही सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जमीनहरखोरी धनछुला गांव निवासी जसवंत सिंह के यहां पौत्र पैदा होने की खुशी में मंगलवार की रात भोज था। गांव की आशा देवी रात करीब आठ बजे कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में खड़े गांव के कुछ मनबढ़ आशा को अपशब्द बोलने लगे। वहां ड्यूटी दे रहे मऊ जिले के कोपागंज गांव निवासी पीएसी जवान राजकुमार यादव (50) ने इसका विरोध किया तो बौखलाए मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से उस पर हमला बोल दिया। जब तक राजकुमार के अन्य साथी वहां पहुंचते, हमलावर भाग गए।

घायल राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी बीच, घटना की सूचना मिलने पर राजकुमार के घरवाले वहां पहुंच गए और उसे मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराए। घटना के बाद पीएसी के मुख्य आरक्षी कैलाश राम ने जीयनपुर कोतवाली में गांव के अशोक सिंह, सुरेंद्र सिंह और राकेश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बता दें कि आरोपी अशोक सिंह कांस्टेबल है। 26 मई को जमीनहरखोरी धनछुला गांव में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। तभी से गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी के जवान तैनात हैं। राजकुमार की तैनाती 34वीं बटालियन वाराणसी में है। इस संबंध में कोतवाल जीयनपुर सत्यनारायण वर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें