फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की ओपी के साथ दो लोग गिरफ्तार

Fri, 08 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह नैठी गांव निवासी तीन लोगों के घर छापेमारी कर छह ड्रमों में भरकर रखे गए 12 सौ लीटर शराब बनाने का शीरा (ओपी) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चकमा देकर सात लोग फरार हो गए। बरामद शीरे की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर पुलिस फरार लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


नैठी गांव निवासी सतई पुत्र महादेव, छोटेलाल पुत्र नंदक और गोपाल पुत्र मट्ठू घर पर देशी शराब बनाते हैं। माल तैयार होने पर उसे पाउच में भरकर आसपास के जिलों में सप्लाई करते हैं। गुरुवार को एसओ मुबारकपुर बृजेश सिंह यादव को मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो वह इनके घर छापेमारी कर दिया।

पुलिस को देख गोपाल सहित छह आरोपी फरार हो गए। जबकि सतई और छोटेलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस तीनों आरोपियों के घर से दो-दो ड्रम में भरकर 12 सौ लीटर शराब बनाने का शीरा, 100 पाउच तैयार शराब, पंचिग मशीन और भारी मात्रा में प्लास्टिक की पन्नी बरामद की। एसओ ने बताया कि बरामद हुए इस शीरे का प्रयोग देशी शराब तैयार करने में करते हैं।
विज्ञापन


बरामद हुए सामानों की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह तस्कर आसपास के जिलों में इसकी सप्लाई करते हैं। इन आरोपियों के यहां से बरामद हुए सामानों को जब्त कर पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उनका चालान कर फरार हुए तस्करों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें