फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

Mon, 04 Jan 2016 11:51 PM IST
Millions have clean hands on jewelery
विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला क्षेत्र के ग्राम समायन सिपाह गांव में रविवार की रात चोरों ने गांव निवासी विमला पत्नी दीनानाथ उपाध्याय के कच्चे मकान में पीछे से सेंध लगाकर चोरों ने लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी लोगों को सोमवार की सुबह हुई। जानकारी होते ही पूरे परिवार रोना-पीटना शुरू हो गया।
विज्ञापन



अहरौला थाना क्षेत्र के समायन सिपाह गांव में चोर रविवार की रात विमला पत्नी दीनाथ उपाध्याय के कच्चे मकान में पीछे से सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए। लकड़ी की सीढ़ी के सहारे चोर कोठे पर चढ़े और वहां रखे दो बाक्सों को लेकर चलते बने। बक्से को लेकर चोर घर से दो सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में पहुंचे।

जहां उन्होंने बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे विमला के 17 थान सोने के गहने और उसकी व्याहता पुत्री गुंजन के 15 थान गहने और छोटी पुत्री रंजना की शादी के लिए बनाकर रखे गए पांच थान सोने और चांदी के गहनों को अपने साथ ले गए। वहीं बाक्स में रखे कपड़े आदि को खेत में ही छोड़ दिया।
विज्ञापन



घर में चोरी की जानकारी और उसके परिवार को सोमवार की सुबह हुई। जानकारी होने पर पूरे परिवार में रोना पीटना शुरू हो गया। घरवालों ने चोरी की इस घटना में लाखों रूपये के जेवरात होने की बात कही है। घटना की सूचना मिलते ही अहरौला पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें