फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे से डराकर लूटी 60 हजार की मछली

Thu, 22 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
असलहे से डराकर लूटी 60 हजार की मछली
विज्ञापन
 गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार में स्थित एक मत्स्य पालन केंद्र पर मौजूद दो नौकरों को बुधवार की रात बाइक सवार बदमाश असलहे से डराकर 60 हजार रुपये की मछली लूट ले गए।   बदमाश तीन बाइक पर सवार छह की संख्या में थे। उनके जाने के बाद नौकर ने मालिक को बताया तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी की लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


गुरुवार को मालिक ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।  मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला ताहाजुल इस्लाम बीते कई वर्ष से गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार में किराए का मकान लेकर रहता है। घर से थोड़े दूर पर मत्स्य पालन केंद्र खोले हुए है। जहां मो. सैफूल और मो. उस्मान नौकर के तौर पर काम करते हैं।  यही दोनों रात को मछली के बच्चों की रखवाली भी करते हैं।

  बुधवार की रात करीब दस बजे मो. सैफूल और मो. उस्मान सोए हुए थे। तभी तीन बाइक पर सवार छह की संख्या में बदमाश पहुंचे और दोनों को असलहा दिखाकर भयभीत कर दिया। इसके बाद बदमाश करीब 60 हजार रुपये मूल्य का मछली के बच्चे लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद नौकरों ने ताहाजुल को घटना की सूचना दी तो उसने एसओ गंभीरपुर को बताया। एसओ गंभीरपुर तेजबहादुर सिंह ने बताया कि ताहाजुल इस्लाम की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें