फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसरों से दो लाख की लूट, एक बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम 

Thu, 12 Nov 2020 11:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के दो फील्ड अफसरों से बाइक सवार दो बदमाशों ने गुरुवार शाम लगभग दो लाख रुपये लूट लिए। वारदात की जानकारी होते ही आजमगढ़ जिले के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ितों ने महराजगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ लूट की तहरीर दी है।

विज्ञापन


बूढ़नपुर कस्बा स्थित भारत फाइनेंस इनक्लूजर कंपनी के दो फील्ड अफसर अरविंद यादव निवासी बेइलसा थाना सिधारी व शिवम तिवारी पांडेयपुर जिला देवरिया एक ही बाइक से देवारा क्षेत्र में गए थे। विभिन्न समूहों से करीब दो लाख रुपये एकत्र कर शाम साढ़े पांच-छह बजे दोनों आफिस लौट रहे थे।

महराजगंज-देऊरपुर मार्ग पर हुसेपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और एक बदमाश ने असलहा लहराते हुए उनसे रुपयों भरा बैग छीन लिया व देऊरपुर की तरफ भाग निकले। पीड़ितों की सूचना पर कुछ ही देर में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


कई स्थानों पर घेराबंदी कर जांच कराई गई पर कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ितों ने घटना के बाबत महराजगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि एक बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। लगभग दो लाख रुपये की लूट की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच कर रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास किए जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें