फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी से पीटकर युवक की हत्या

Sat, 03 Mar 2018 11:03 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
हत्या का खुलासा
विज्ञापन
बलरामपुर के सिधारी थाना क्षेत्र के लोहरही गांव में शुक्रवार की देर शाम रंजिश में पीटकर युवक की हत्या कर दी गई, जबकि बीच बचाव करने में दो लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद युवक के घर वाले विपक्षियों पर हमला बोलकर पांच लोगों को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। मामला शांत कराते हुए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


जवाहिर (40) पुत्र धनई राम सिधारी थाना क्षेत्र के बिरुआ समेंदा गांव का निवासी था। उसकी गांव के कुछ लोगों से रंजिश चलती थी। शुक्रवार की शाम जवाहिर पड़ोसी गांव लोहरही में नैनू यादव के घर से खाना खाने के बाद अपने घर लौट रहा था। उसके साथ नैनू और उसका बेटा प्रकाश भी थे। जैसे ही तीनों लोहरही गांव के बाहर पहुंचे कि तभी घात लगाए मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से जवाहिर पर हमला बोल दिया। इस दौरान चोट लगने से जवाहिर गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि बीच बचाव करने में नैनू और उसके बेटे को भी चोटें आई।

घटना की सूचना मिलने पर जवाहिर पक्ष के लोगों ने विपक्षियों पर हमला बोल दिया। इसमें दूसरे तरफ से विनय (30), बृजेश (28), दिनेश (25), मुकेश (22) और जयराम (60) घायल हो गए। विवाद की सूचना मिलने पर सिधारी सहित अन्य कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले को शांत कराते हुए जब तक घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करती कि तब तक जवाहिर की मौत हो चुकी थी। अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में तनाव उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन



इसको देखते हुए गांव में पुुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। जवाहिर दो बेटा और एक बेटी का पिता था। घटना के संबंध में जावाहिर के छोटे भाई हीरालाल ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें घायल विनय, बृजेश सहित पांच लोगों को आरोपित किया है। सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें