फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने हलवाई को मारी गोली

Sun, 19 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गौतम नगर बाजार में शनिवार की रात घात लगाए बदमाशों ने हलवाई को गोली मार दी। सीने में मारी गई गोली से दूकानदार घायल होकर गिर पड़ा तो बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के समय मिठाई विक्रेता किसी के घर आयोजित मुंडन संस्कार में भोजन बनाकर अपने घर लौट रहा था। उधर, पुलिस चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध  रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


मेहनगर थाना क्षेत्र के गहुनी गांव निवासी दुर्गेश यादव (27) पुत्र धर्मदेव की घर से थोड़ी दूरी पर स्थित गौतम नगर गोपालपुर बाजार में मिठाई की दुकान है। वह लोगों के यहां भोजन बनाने का भी काम करता है। शनिवार की शाम दुर्गेश गोपालपुर गांव निवासी सुबाष सेठ के घर आयोजित मुंडन संस्कार में भोजन बनाने गया था। रात करीब 11 बजे दुर्गेश यादव भोजन बनाकर बाइक से घर के लिए निकला।

गौतम नगर बाजार में पहले से दो युवक पैदल और दो बाइक पर सवार खड़े थे। उन्होंने दुर्गेश की बाइक को रोका। जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसे सीने पर गोली मार दी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज से क्षेत्र में दहशत मच गई और लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ लालगंज नंदकुमार ओझा और थानाध्यक्ष मेहनगर विनोद सोनकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल दुर्गेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। जहां एक प्राइवेट अस्पताल में उसका उचार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि सुबाष सेठ की तहरीर के आधार पर चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें