छुट्टी िबताकर ड्यूटी के लिए निकले अधेड़ को नशीला पदार्थ खिलाकर गुरुवार की सुबह जहरखुरानों ने आठ हजार नगद और मोबाइल लूट लिया।
वह बेहोशी हाल में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लढ़ीया गांव के सीवान में पड़ा था। दोपहर को गांव के लोगों ने उसकी पहचान कर घर वालों को बताया। परिवार के लोग उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए हैं। जहां उसकी हालत गंभीर है।
कोतवाली क्षेत्र के पारनकुंडा गांव निवासी राजेश गोंड़ (42) पुत्र रामजीयावन दिल्ली के एक प्राइवेट दवा कंपनी में काम करता है। गुरुवार की सुबह राजेश घर से दिल्ली जाने के लिए निकला।
दोपहर को लढ़ीया गांव के सीवान में बेहोश पड़ा हुआ था। परिवार वालों का कहना है कि राजेश के पास आठ हजार रुपया और मोबाइल था लेकिन रुपये सहित उसका सामान गायब हैं। राजेश का इलाज चल रहा था। डाक्टर ने हालत गंभीर बताई है।