फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धों की पूछताछ, घरों की मैपिंग

Mon, 23 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
संदिग्धों की पूछताछ, घरों की मैपिंग
विज्ञापन
निजामाबाद और सरायमीर क्षेत्र में पिछले दिनों हुई हिंसक घटनाओं के बाद स्थिति सामान्य होने पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई में तेजी लाई है। माहौल बिगाड़ने में आरोपी बनाए गए अब तक 27 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को संवेदनशील गांवों में छापेमारी की गई। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हिंसक घटनाओं से प्रभावित रहे गांवों की निगरानी ड्रोन कैमरे से की गई। इस दौरान कुछ घरों की छतों पर ईंट-पत्थर देखे गए जिसे तत्काल हटा लेने का निर्देश एसपी ने दिया है।
विज्ञापन


निजामाबाद क्षेत्र के फरिहा बाजार से सोमवार की शाम करीब चार बजे ड्रोन कैमरे से पड़ताल की शुरुआत की गई। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के निर्देशन में ड्रोन कैमरे से फरिहां गांव, खुदादादपुर, संजरपुर, दाउदपुर, तकिया, पहाड़पुर और छाऊ गांव के मोड़ तक निगरानी की गई। इसके अलावा फरिहां, खुदादादपुर, दाउदपुर गांव में छापेमारी की गई। 

इन स्थानों पर 14 व 15 मई की रात हुई हिंसक घटनाओं में चिह्नित किए गए संदिग्धों के बारे में पूछताछ की गई। इन गांवों में गई पुलिस टीम ने संदिग्ध कहां हैं, घटना की रात वे कहां थे, आदि के बारे में जानकारी एकत्र की गई। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि ड्रोन कैमरे के जरिये हिंसक घटनाओं के लिए चिह्नित किए गए संदिग्धों के घरों की मैपिंग कराई गई। इस दौरान कुछ घरों की छतों पर ईंट-पत्थर पड़े दिखाई दिए। ऐसे लोगों से पूछताछ की गई तो बताया गया कि निर्माण कार्य के लिए गिट्टी छत पर रखी गई है। 
विज्ञापन


  ईंट पत्थर को तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, एडीएम, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और थानाध्यक्ष निजामाबाद तथा सरायमीर ने प्रभावित रहे क्षेत्रों में चक्रमण किया।  

चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात : खुदादादपुर में 14 मई की रात तोड़फोड़, आगजनी की घटना के नौवें दिन सोमवार को भी हिंसक घटनाओं से प्रभावित रहे क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। हालांकि सभी दूकानें खुलने और लोगों के घरों से निकलने से स्थिति बिल्कुल सामान्य हो गई है लेकिन पुलिस और अर्धसैनिक बल की जगह-जगह तैनाती से लोगों में खौफ है।

निजामाबाद और सरायमीर क्षेत्र के फरिहां, वनगावं, खुदादादपुर, दाउदपुर, संजरपुर और सरायमीर में सोमवार को हालात बिल्कुल सामान्य नजर आए। इन स्थानों पर सभी दूकानें खुली थीं और लोगों का आना जाना लगा रहा। इलाके में शांति है लेकिन लोगों में अंदर से अभी भी डर है। खासतौर से उन लोगों में में दहशत है जो इन घटनाओं में चिह्नित किए जा चुके हैं। ऐसे लोग गिरफ्तारी के भय से भागे-भागे फिर रहे हैं। उनके परिवार केलोगों में भी पुलिस कार्रवाई को लेकर भय है। 

कानून तोड़ने वालों के शस्त्र लाइसेंस होंगे रद्द : खुदादादपुर की घटना में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस, पासपोर्ट और ठेकेदारी के लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने सोमवार को को दी। 
 उन्होंने कहा कि जनपद में अमन चैन, आपसी भाई चारा, गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा बनी रहे।

इसके लिए जनपद के स्वयंसेवी संगठन, संभ्रांत नागरिक, गणमान्य लोग अपने पास-पड़ोस के बच्चों को शिक्षित करते हुए उनके अंदर संस्कारिक विचार धारा पैदा करें। ताकि कभी भी आपस में कटुता पैदा न होने पाए। कहा कि जिले में सौहार्द और भाइचारे का माहौल बनाएं रखें। उन्होंने कहा इन्‍हें तोड़ने पर कार्रवाई होगी। जनपद की सभी माताओं से कहा कि वह अपने-अपने बच्चों को संस्कारिक बनाएं और उन्हें शिक्षा दें कि बेटा कोई ऐसा कार्य न करो, जिससे हमारे परिवार की इज्जत खराब हो। बुराई को कभी भी अच्छाई के ऊपर हावी न होने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें