फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार नहीं चुका पाया तो लगाई खुद को आग

Mon, 28 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
दोनों के साथ पांच साल का बच्चा भी था। - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
कंधरापुर थाना क्षेत्र के गदनपुर इच्छनपट्टी गांव में सोमवार की दोपहर उधार चुकाने में असमर्थ युवक मिट्टी का तेल छिड़कर घर में आग लगा लिया। आसपास के लोग आग पर काबू पाने के बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराए।  
विज्ञापन


गदनपुर इच्छनपट्टी गांव निवासी प्रदीप कुमचार (19) पुत्र रामप्यारे अपने गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से करीब दो वर्ष पूर्व 30 हजार रुपया उधार लिया था। लेकिन उधार दे नहीं पा रहा था। जबकि जिसने रुपया दिया है वह बार-बार रकम मांग रहा था।

रोज-रोज के तगादे से तंग प्रदीप सोमवार की दोपहर घर में खुद को आग लगा लिया। एसओ कंधरापुर दीनानाथ पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। बताया कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। वह सिपाहियों से घटना के सत्यता की जांच करवा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें