आरोप है कि तहरीर दिए हुए छह दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई तो दूर मुकदमा तक ही नहीं दर्ज किया है। इस बीच, युवती के साथ हुई घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।
घटनास्थल हमारे थाना क्षेत्र में नहीं है। जो तहरीर मिली है, उसमें साफ-साफ लिखा गया है कि वह अपनी मर्जी से गौराबादशाहपुर गई है। ऐसे में सिर्फ यहां की रहने वाली होने से हम मुकदमा नहीं दर्ज कर सकते। यदि उसके साथ घटना हुई है तो वह गौराबादशाहपुर थाने पर जाए और तहरीर दे।
विनोद कुमार, एसओ, बरदह
कायदे से तो मुकदमा घटनास्थल के थाने पर ही दर्ज होना चाहिए, यदि पीड़ित पक्ष को वहां जाकर मुकदमा दर्ज कराने में कोई दिक्कत है, तो यहां मुकदमा दर्ज कर वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
मनोज रघुवंशी, सीओ, लालगंज