फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दूकानों का ताला तोड़कर हुई चोरी

Thu, 10 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद चक्रपानपुर चौराहे पर सिधारी कम्हरिया मुख्य मार्ग को जाम करते लोग।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर बाजार में स्थित चार दूकानों का ताला तोड़कर चोर मंगलवार की रात 1.26 लाख रुपया चुरा ले गए। जबकि अन्य सामानों को हाथ तक नहीं लगाए। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर बाजार के दूकानदार आक्रोशित हो गए और चौकी प्रभारी चक्रपानपुर को हटाने की मांग करते हुए चौराहे पर जाम लगा दिया। एसपी सिटी के आश्वासन पर चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव निवासी रामप्यारे मौर्य की चक्रपानपुर बाजार में कपड़ा की दूकान है। इसके दूकान से सटे इसी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी जुग्गूर जायसवाल की कपड़े की दूकान, खोदवल गांव निवासी सुनील सिंह की हार्डवेयर और चक्रपानपुर गांव निवासी सूबेदार प्रजापति की साइकल की दूकान है। मंगलवार की रात चोर सुनसान माहौल पाकर इन लोगों के दूकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और रामप्यारे की दूकान से एक लाख रुपया, जुग्गूर का तीन हजार, सूबेदार का 20 हजार और सुनील का तीन हजार रुपया चुरा ले गए। दूकानदारों ने बताया कि चोर सिर्फ नगद ले गए हैं।

अन्य सामानों को हाथ तक नहीं लगाए। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर दूकानदार नाराज होकर चौकी प्रभारी चक्रपानपुर को हटाने की मांग करते हुए चक्रपानपुर चौराहे पर सिधारी कम्हरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना पर एसपी सिटी डी. विपिन ताड़ा मौके पर पहुंचे। दूकानदारों ने एसपी सिटी से कहा कि चौकी प्रभारी रात को गश्त करने की बजाय सो जाते हैं। पुलिस की निष्क्रियता का परिणाम है कि चोर एक साथ चार दूकानों का ताला चटका दिए। एसपी सिटी ने मामले की जांच कर चौकी प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


रोडवेज बस से दो लाख रुपये की चोरी : रोडवेज के पास खड़ी अंबेडकरनगर डिपो की बस में सवार एक यात्री का दो लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। बुधवार को दिनदहाड़े हुई चोरी से यात्रियों में हड़कंप मच गया। शहर कोतवाली पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित व्यवसायी कलेक्शन कर मुरादाबाद जा रहा था। मुरादाबाद के अकालतपुरा मुहल्ला निवासी पवन परोखिया बेकरी की मशीन का कारोबार करता हैं। इनके यहां से पूर्वांचल के अन्य जिलों में मशीन और बेकरी के अन्य मैटेरियल आता है। दो दिन पूर्व पवन परोखिया आजमगढ़ आया हुआ था।

जिले में रुपयों का कलेक्शन किए और बुधवार की दोपहर मुरादाबाद जाने के लिए रोडवेज पहुंचे। वहां खड़ी अंबेडकर नगर डिपो की बस में बैठ गए। बस में पवन के अलावा तीन, चार यात्री और बैठे हुए थे। यात्रियों की संख्या कम होने पर कंडेक्टर और लोगों के आने का इंतजार कर रहा था। कारोबारी अपनी सीट पर बैग रखकर कंडेक्टर से कुछ बात करने लगे। इतने में कोई उसका बैग चुरा ले गया। जिसमें दो लाख रुपया के अलावा आवश्यक कागजात और कपड़े थे।

कुछ देर बाद पवन की नजर अपनी सीट पर पड़ी तो बैग गायब देख वह सन्न रह गया। एकमुश्त इतनी बड़ी रकम चोरी होने से उसकी दशा पागलों जैसी हो गई। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी होने पर शहर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाल मो. ईसा खां ने बताया कि घटना की अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें