फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पिलाने के बहाने 49 हजार लेकर भागे

Fri, 25 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बाजार में स्थित एसबीआई की शाखा से गुरुवार की दोपहर 49 हजार रुपये लेकर बाहर निकली महिला को पानी पिलाने के बहाने दो युवक उसके रुपये लेकर भाग गए। जबकि उसके थैले में कागजों का बंडल रख दिए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताई। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करवा रही है।
विज्ञापन


रानी की सराय थाना क्षेत्र के रोआं गांव निवासी नजीमुद्दीन बाहर रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी सकीलाबानो बच्चों के साथ रहती है। शुक्रवार को बकरीद का त्यौहार होने पर वह गुरुवार को अपने दो छोटे बच्चों के साथ बैंक पहुंची। जहां पहले से मौजूद दो युवकों से उसने विड्राल फार्म भरवाया।

महिला के पास पैनकार्ड न होने से उसने 49 हजार रुपये ही निकाले। शकीला ने बताया कि बैंक के गेट पर वही दोनों युवक खड़े थे। वे दोनों शकीला और बच्चों को लेकर थोड़े दूर पर मिठाई की दूकान पर ले गए। मिठाई खाने के बाद शकीला जब पानी पी रही थी तभी युवकों ने उसके थैले से रुपया निकालकर उसमें कागज रख दिया और चलते बने।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उसने जब थैला देखा तो नोट के बदले कागज थे। उसने बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक को बताई और लोगों की सलाह पर थाने पर सूचना दी। एसओ गंभीरपुर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात के विरुदध चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें