फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुचलकर बच्चे की मौत, जला दी बस

Tue, 15 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़
विज्ञापन
जला दी बस
विज्ञापन
कस्बा स्थित काशीदास मंदिर के पास सोमवार की सुबह 11.30 बजे रोडवेज की अनुबंधित बस से कुचलकर बाइक सवार बालक की मौत हो गई। उसकी मां और चाचा बाल-बाल बच गए। घटना से नाराज बाजार के लोगों ने चालक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने आजमगढ़-वाराणसी मुख्यमार्ग जाम कर दिया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


रानी की सराय थाना क्षेत्र के बांकीपुर गांव निवासी विवेक यादव (8) पुत्र सुभाष अपनी मां कुसुम देवी और चाचा संतोष यादव के साथ बाइक पर बैठकर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरिकिसुनदासपुर गांव स्थित रिश्तेदार के घर जा रहा था। जैसे ही बाइक रानी की सराय कस्बे के मध्य स्थित काशीदास मंदिर के पास पहुंची थी कि सामने से आ रही वाराणसी डिपो की अनुबंधित बस ने बाइक में टक्कर मार दी।

इस दौरान कुसुम और संतोष बाइक से दूसरी तरफ गिर गए और विवेक सड़क पर गिर पड़ा। बस का चक्का उसके सिर पर चढ़ने की वजह से विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में होने की वजह से चालक भाग नहीं सका और बाजार के लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने चालक की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारकर तोड़फोड़ करते हुए बस को आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


बाजार में बीच सड़क बस धू-धूकर जलने लगी। इस दौरान आसपास के लोग अपनी दूकानों के शटर बंद कर दिए। बाजार के लोग विवेक की लाश बीच सड़क रखकर डीएम, एसपी को मौके पर बुलाने और तत्काल मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। घटना आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर होने की वजह से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। 

यात्रियों को कठिनाई के साथ रास्ता बदलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। उधर, घटना की सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ नगर विश्वनाथ साहू एसओ रानी की सराय के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलवाकर आग पर काबू पाया। एसपी ग्रामीण के आश्वासन पर दो घंटे बाद मामला शांत हुआ और यातायात बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें