फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक एक लाख का, निकाल लिए 3.67 लाख

Sat, 17 Jan 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने चेक में जालसाजी कर पंजाब नेशनल बैंक की लालगंज शाखा से एक लाख के बदले पौने चार लाख रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर बैंक प्रबंधक ने गुरुवार को देवगांव कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें दो महिलाओं सहित पांच लोगों को आरोपित किया है।
विज्ञापन


देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा गांव निवासी लालचंद राजभर के नाम से दिल्ली की एक कंपनी ने एक लाख रुपये का चेक जारी किया था। आरोप के अनुसार लालचंद ने हेराफेरी कर चेक तीन लाख 67 हजार 700 रुपये का बना दिया और आठ दिसंबर 2014 को पीएनबी की लालगंज शाखा में जमा कर दिया।

दूसरे दिन नौ सितंबर को धन लालचंद के खाते में आ गया। इसके बाद लालचंद ने पूरा पैसा निकाल लिया। बाद में चेक में हेराफेरी का मामला उजागर होने पर बैंक के शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश मिश्र लालचंद के खनियरा स्थित घर गए तो वहां मौजूद उसके परिवारवालों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन


घटना के संबंध में शाखा प्रबंधक ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें लालचंद, उसके पिता रमई राजभर, चाचा समई राजभर, मां जीरा देवी और पत्नी पूनम देवी को आरोपित किया है। कोतवाल देवगांव ओपी सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच वह स्वयं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें