फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटा सराफा कारोबारी से लूट

Tue, 12 Apr 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कलीचाबाद गांव के पास मंगलवार की शाम तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने सराफा कारोबारी को तमंचे से भयभीत कर लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद लूटेरे देवगांव बाजार की तरफ भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को कारोबारी ने बताया कि लूटेरे उनकी बाइक के साथ 30 हजार रुपया, 50 ग्राम सोना और ढाई सौ ग्राम चांदी लूट ले गए। घटना के वक्त कारोबारी छोटे भाई के साथ दूकान बंद कर घर जा रहा था। बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने पीटा, जिससे दोनों को चोट भी आई।   

देवगांव कोतवाली के मिर्जापुर गांव निवासी नीरज सेठ पुत्र रुद्रदेव का देवगांव कोतवाली के निहोरगंज बाजार में सराफा की दूकान है। मंगलवार की शाम दूकान पर नीरज का छोटा भाई पंकज भी गया हुआ था। दोनों भाई दूकान बंद कर साढ़े सात बजे घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में कलीचाबाद गांव के पास पीछे से तीन बाइक पर सवार छह बदमाश इन्हें ओवरटेक किया और असलहा दिखाते हुए बाइक रोकने का इशारा किया। भयभीत भाईयों ने बाइक को रोक दिया। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक, 30 हजार रुपया, 50 ग्राम सोना और 250 ग्राम चंादी लूट लिए और देवगांव बाजार की ओर भाग गए। भयभीत दोनों भाई गांव वालों की मदद से देवगांव कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन


कोतवाल देवगांव जगदीश उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें