फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 07 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
तीन ‌गिरफ्तार
विज्ञापन
जहानागंज थाना क्षेत्र के अकबेलपुर तिराहे पर रविवार की सुबह पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक भाग गया। मुठभेड़ में दोनों तरफ से चली गोली में एसओ जहानागंज और एक बदमाश घायल हो गया। दोनों का इलाज चल रहा है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से लूटे गए 20 लाख रुपये के आभूषण के अलावा पिस्टल, तमंचा, कारतूस और देशी बम बरामद हुआ। लूट की घटनाओं में प्रयुक्त दो बाइकें भी बरामद हुई।
विज्ञापन



एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि रविवार की सुबह एसओ जहानागंज वीरेंद्र बहादुर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी शिवम सिंह पुत्र जितेंद्र, बहरियाबाद बाजार निवासी वाहिद पुत्र अबू बकर, मेंहनगर थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी पंकज दूबे उर्फ भोलू पंडित और जामवंत यादव के साथ लूट का माल बेचने वाराणसी जा रहे हैं। सूचना के बाद दरोगा इनके पीछे लग गए।

उधर मौके पर एसपी सिटी डा. विपिन ताडा, सीओ सदर केके सरोज, क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और एसओ सिधारी रामनरेश यादव के साथ पहुंचकर जहानागंज थाने के अकबेलपुर तिराहे पर घेराबंदी कर लिया। बदमाश पुलिस से घिरा देख एसओ जहानागंज की जीप पर गोली चलाते हुए भागने लगे। बदमाशों की गोली से एसओ घायल हो गए। उनके बाएं हाथ में गोली लगी। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश शिवम सिंह के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे तुरंत पकड़ लिया गया। साथी को घायल देख अन्य बदमाश फायर करते हुए भागने लगे। घेराबंदी कर दो अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि जामवंत यादव भाग गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों के पास से करीब 20 लाख रुपये के आभूषण बरामद हुए। जिसमें 15 किलो चांदी, ढाई सौ ग्राम सोना के आभूषण, आधार कार्ड और मोबाइल सिमकार्ड के अलावा एक पिस्टल, दो तमंचा, सात कारतूस, चार देशी बम और दो बाइकें बरामद हुई। एसपी ने बताया कि बरामद आभूषण इन्होंने आजगमढ़ के अलावा गाजीपुर, वाराणसी से लूटे हैं।

सिपाही, उसकी दुल्हन को लूटा था ः एसपी ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र के बरहतीर जगदीशपुर गांव के पास सिपाही और उसकी पत्नी को इसी गिरोह के सदस्यों ने लूटा था। इसके अलावा, गंभीरपुर थाने के मुड़हर बाजार निवासी सराफ सुभाष चंद्र राय, रानी की सराय थाने के ऊंचाबाजार के सराफा पिंटू सेठ, शहर के बिलरिया की चुंगी से महिला राधिका साहू, सिमेंट कारोबारी के मुनीम से 90 हजार रुपये के अलावा गाजीपुर के खानपुर अनौनी में सराफा से दस लाख रुपये के आभूषण, सैदपुर के देवकली पहाड़पुर में सराफा से दो किलो चांदी, 25 ग्राम सोना, वाराणसी के कांशीराम आवास के पीछे दो बाइक लूटा था। 


बैंक लूटने की थी इनकी तैयारी ः यह तीनों बदमाश अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रानी की सराय बाजार में स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में सोमवार को लूट करने वाले थे। पूछताछ के दौरान पुलिस के हाथ लगे अहम सुरागों में पता चला कि यह लुटेरे घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस के ताकत का अंदाजा लगाने के लिए सराफ पिंटू को दिनदहाड़े ऊंचागांव बाजार में लूटे। यह सभी एक सप्ताह से लगातार बैंक की रैकी कर रहे थे। योजना के मुताबिक सोमवार को बैंक में अधिक पैसा आता है। इसलिए 11 से 11.30 बजे के बीच घटना को अंजाम देने का इनका इरादा था।

मऊ के यास्मीन के घर रखा जाता था सामान  ः बदमाशों ने पुलिस को बताया कि लूट की रकम और आभूषण मऊ जिले की रहने वाली यास्मीन के यहां रखा जाता था। काफी संख्या में सामान इकट्ठा हो जाने पर आभूषण वाराणसी में ले जाकर बेचते थे। एसपी ने बताया कि यास्मीन गिरफ्तार लुटेरा वाहिन की बहन है। मऊ जिले की पुलिस ने यास्मीन के घर से लूट का रखा गया और सारा माल बरामद कर लिया है।

50 हजार का पुरस्कार टीम को दिया डीपीजी ने ः जहानागंज थाना क्षेत्र के अकबेलपुर तिराहे पर रविवार को हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए तीन लुटेरे और उनके पास से बरामद हुए 20 लाख रुपये के आभूषण के मामले को डीजीपी जावीद अहमद ने बेहतर सफलता मानते हुए पुरी टीम को 50 हजार रुपये नगर पुरस्कार देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें