फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के महरूपुर मुहल्ला निवासी किशोर गुरुवार को गांव के पास तमसा नदी में नहाते समय गहरे में चले जाने से डूब गया। दो घंटे तक तलाश के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर सुबह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। साथी को डूबते देखकर उसके दोस्तों ने शोर मचाकर आस पास के लोगों को मदद के लिए बुलाया।
विज्ञापन

महरूपुर मुहल्ला निवासी अरमान 17 पुत्र मुहम्मद आसिफ गुरुवार की सुबह दस बजे अपने कई दोस्तों के साथ तमसा नदी में नहाने गया था। नहाते समय अरमान गहरे पानी में चला गया। कुछ ही समय बाद उसके दोस्तों ने देखा कि अरमान आस पास दिखाई नहीं दे रहा था। उन्हें आशंका हुई कि वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। किशोरों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। कई उत्साही युवकों ने नदी में अरमान की तलाश शुुरु की। लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अरमान कुछ दूरी पर डूबा हुआ मिला । लोगों ने उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी अरमान के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। अरमान मदरसे में हाफिज की पढ़ाई कर रहा था। किशोर के परिजन भी रोते बिलखते नदी पर पहुंचे। इसके बाद किशोर के शव को लेकर घर चले आये। शाम को गांव के पास स्थित कब्रिस्तान में उसके शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें