फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक से दस हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के डाही गांव में रविवार की रात तमंचे से भयभीत कर दो बदमाश ट्रैक्टर चालक से दस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के भकुही गांव निवासी दूईज निषाद ट्रैक्टर चलाते हैें। रविवार की रात वह ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई करके घर लौट रहा था। जैसे ही डाही गांव के पास पहुंचा कि रास्ते में खड़े दो युवकों ने हाथ देकर ट्रैक्टर रोकवाया। जैसे ही दूईज ने अपना ट्रैक्टर रोका, तभी बदमाश उसके कनपटी पर तमंचा सटाकर पास में मौजूद दस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह दूईज ने थाने में तहरीर दी। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है, रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें